​अनुबंधित अध्यापकों की जिला स्तरीय बैठक 13 मई को पलवल में; आगामी रणनीति पर होगी चर्चा

​पलवल: अनुबंधित अध्यापक संघ, हरियाणा के आह्वान पर आगामी बुधवार, 13 मई 2026 को जिला पलवल के अनुबंधित अध्यापकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक शाम 4:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बॉयज), आगरा चौक के प्रांगण में संपन्न होगी।
​अनुबंधित अध्यापक संघ के राज्य उपप्रधान महेश तेवतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों को नियमित करने की मांग, माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के आदेशानुसार रिप्रेजेंटेशन परफॉर्मा भरवाने की प्रक्रिया को पूरा करना है। इसके साथ ही, संघ की आगामी रणनीति तय करने तथा अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
​महत्वपूर्ण निर्देश:

बैठक में शामिल होने वाले सभी अध्यापकों से आग्रह किया गया है कि वे व्हाट्सएप ग्रुप्स पर साझा किए गए परफॉर्मा व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के प्रिंटआउट साथ लेकर आएं, ताकि मौके पर ही दस्तावेजों को तैयार करवाया जा सके।
​वरिष्ठ पदाधिकारियों का मिलेगा मार्गदर्शन:

बैठक में अध्यापकों का हौसला बढ़ाने और मार्गदर्शन करने के लिए हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ एवं सर्वकर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
​राज्य उपप्रधान महेश तेवतिया ने सभी अनुबंधित अध्यापकों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.