जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम सह प्रिंसिपल डाइट आदरणीया सुमिता रांगी जी के कुशल नेतृत्व में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में प्राथमिक शिक्षकों के लिए चल रहे एफएलएन (FLN) ट्रेनिंग प्रोग्राम का आज समापन हुआ.
डाइट गुरुग्राम से प्रशिक्षण कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ• ओमबीर यादव ने बताया कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के चौथे चरण का आज समापन हो गया.
आज इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के समापन समारोह की अध्यक्षता उप-जिला शिक्षा अधिकारी आदरणीया श्रीमती दीप्ति बोकन जी ने की.
अपने संबोधन में आदरणीया श्रीमती दीप्ति बोकन जी ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है.
हम सभी का दायित्व है कि हम अपने विद्यालय में विद्यार्थियों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखें. हम अपने विद्यार्थियों की अपने बच्चों की तरह ध्यान रखें. इससे अच्छे नागरिकों का विकास होगा. हमारे विद्यार्थी ही कल के राष्ट्र निर्माता है. इन्हीं के कंधों पर भविष्य में राष्ट्र का भार रहेगा. इसलिए राष्ट्र निर्माण के लिए विद्यार्थियों की सुरक्षा अति आवश्यक है.
समय के साथ अपने आप को अद्यतन रखें. उन्होंने सभी को अपनी तरफ से शुभकामनाएं प्रेषित की
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम सह डाइट प्रिंसिपल आदरणीया श्रीमती सुमिता रांगी जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे अध्यापकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. हमारे सभी शिक्षक बहुत ही ऊर्जावान है. उन्होंने कहा कि यहां पर सीखे हुए ज्ञान को अपने विद्यार्थियों तक पहुंचाएं. अपने विषय को रुचिकर एवं सरल बनाएं जिससे कि विद्यार्थी सुगमता से ग्रहण कर सके. उन्होंने स्वच्छता पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी अध्यापकों का दायित्व है कि वे अपने विद्यालय की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें.
ट्रेनिंग विंग इंचार्ज आदरणीया श्रीमती सोना यादव जी ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद किया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डाइट परिवार के सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में डाइट के प्रभारी श्रीमान पृथ्वीराज, वरिष्ठ प्राध्यापक तखत सिंह चौहान, वरिष्ठ प्राध्यापक अरुण कुमार राघव, मुकेश कुमार शर्मा एवं सभी स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा.
