समय के अनुरूप अद्यतन रहे शिक्षक: दीप्ति बोकन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्तमान समय की मांग

एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम के दिशा- निर्देशानुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम सह प्रिंसिपल डायट आदरणीया श्रीमती सुमिता रांगी जी के कुशल नेतृत्व एवं ट्रेनिंग विंग इंचार्ज सोना यादव जी की देखरेख में चल रहे पांच दिवसीय पीजीटी फिजिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया.

ट्रेनिंग विंग के सदस्य डॉक्टर ओमबीर यादव ने बताया कि आज प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप- जिला शिक्षा अधिकारी आदरणीया दीप्ति बोकन जी ने निरीक्षण किया. उन्हें सभी प्रतिभागियों से फीडबैक लिया एवं आवश्यक दिशा- निर्देश दिए.

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक शिक्षक को समय के अनुरूप अपने आप को अद्यतन करना होगा. तकनीकी रूप से सशक्त होना आज की आवश्यक मांग है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग के द्वारा बहुत से कार्यों को कम समय में किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि यहां प्रशिक्षण कार्यक्रम में लिए गए ज्ञान को अपने विद्यार्थियों तक पहुंचाना होगा, तभी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सार्थकता सिद्ध होगी.

आज प्रशिक्षण कार्यक्रम में एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम में ईटी विंग के प्रभारी डॉ• मनोज कौशिक जी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सशक्त शिक्षण पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया. उन्होंने चॉक बोर्ड से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक की यात्रा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया. उन्होंने बताया कि एआई के प्रयोग से शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को एक नई दिशा मिली है. उन्होंने शिक्षकों से भविष्य में तैयार रहने के लिए आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आज के शिक्षक को तकनीकी रूप से सक्षम होना अत्यंत आवश्यक है.

इसके अतिरिक्त आज प्रशिक्षण कार्यक्रम में कला समेकित शिक्षण पर भी विस्तार पूर्वक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया. इसमें कला के महत्व के बारे में बताया गया की किस प्रकार इसके प्रयोग द्वारा शिक्षण को रुचि कर बनाया जा सकता है.

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में डाइट प्रभारी पृथ्वीराज, वरिष्ठ प्राध्यापक तखत सिंह चौहान, वरिष्ठ प्राध्यापक अरुण कुमार राघव, मुकेश शर्मा एवं सभी स्टाफ सदस्यों का सहयोग है.

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.