डाइट गुरुग्राम में शोध कार्यों को तीव्र किया जाएगा: डॉ. ओमबीर यादव
एससीईआरटी के रीप सेल द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद( एससीईआरटी) हरियाणा ,गुरुग्राम के रीप सेल द्वारा 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक “”टूल निर्माण”” विषय पर तीन दिवसीय शोध पद्धति प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(DIET) गुरुग्राम से डॉक्टर ओमबीर यादव व डॉ नीतू सिंह ने इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया.
डॉ ओमबीर यादव ने बताया कि प्रयोगात्मक अध्ययन में टूल निर्माण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. टूल निर्माण पर ही समस्त शोध कार्य निर्भर करता है.
रिसोर्स पर्सन के रूप में इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ• इंद्रजीत दत्ता , एसोसिएट प्रोफेसर, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय भोपाल ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए व अभ्यास कार्य भी करवाया.
किसी भी मानकीकृत परीक्षण के लिए उसकी विश्वसनीयता एवं वैधता एक आवश्यक शर्त है.
इसी विश्वसनीयता एवं वैधता की प्रक्रिया को इस शोध पद्धति प्रशिक्षण कार्यक्रम में विस्तार पूर्वक समझाया गया एवं अभ्यास करवाया गया.
उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पश्चात शोध के प्रति एक नई दृष्टि विकसित हुई है और टूल निर्माण प्रक्रिया के बारे में अच्छी समझ विकसित हुई है. इसका शोध कार्यों में भरपूर लाभ मिलेगा.
डाइट गुरुग्राम में शोध संबंधी गतिविधियों को और अधिक तीव्र गति दी जाएगी. इसके साथ ही डाइट गुरुग्राम के सभी सदस्य मिलकर शोध कार्य संबंधी कार्यों की गति बढ़ाएंगे.
एससीईआरटी हरियाणा ,गुरुग्राम के रीप सेल की प्रभारी डॉ रूपम झा, कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर डॉ• शीनू दहिया व डॉ• सारिका ने एक सफल कार्यक्रम का आयोजन किया.
