गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौपूजन एवं गौसेवा का आयोजन

गुरुग्राम, हरियाणा |  गोपाष्टमी के पावन पर्व पर श्री महाकाल सेवा समिति ट्रस्ट एवं MY COACHING CLASS के सदस्यों द्वारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ गौपूजन एवं गौसेवा की गई।

इस अवसर पर गौमाता का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं पारंपरिक विधि-विधान से पूजन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने गौमाता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके संरक्षण, संवर्धन और सेवा का संकल्प लिया।

इस आयोजन का विशेष उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, जीवों के प्रति दया, करुणा और सेवा भाव के संस्कार विकसित करना भी रहा।

कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि चौकसे राय, सुश्री गौरी राय, ऊर्मि जी, भाग्यश्री जी, टीना जी, श्री योगेश जी, श्री प्रबोध
राय, श्री सुरेश राय एवं श्री जे.पी. राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

श्रीमती रश्मि चौकसे राय ने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी भी है। बच्चों को बचपन से ही पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम, संवेदना और सेवा का भाव सिखाना आवश्यक है।

सुश्री गौरी राय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को प्रकृति, पशुओं और सभी जीवों का सम्मान करना सिखाना चाहिए।

श्री महाकाल सेवा समिति ट्रस्ट एवं MY COACHING CLASS का मानना है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी, दया, करुणा और मानवीय मूल्यों का विकास करना भी है।

कार्यक्रम का समापन गौमाता के प्रति कृतज्ञता एवं सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ।

संदेश:
गौसेवा ही संस्कार है, करुणा ही सच्चा धर्म है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.