देवेन्द्र कुमार गुप्ता बने प्रधान अग्रवाल कॉलेज ऑफ लॉ (महिला) बल्लभगढ़ के प्रधान

चुनाव अधिकारी विजय कुमार गुप्ता के संरक्षण में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से पूरी हुई प्रक्रिया

फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज ऑफ लॉ (महिला), बल्लभगढ़ में सोमवार को कार्यकारिणी सभा के चुनाव परिणाम विधिवत घोषित किए गए। चुनाव में प्रधान पद पर देवेन्द्र कुमार गुप्ता, उपप्रधान पद पर डॉ. वासुदेव गुप्ता, महासचिव पद पर एडवोकेट दिनेश कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीण मित्तल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सभा के लिए 11 सदस्यों का चयन किया गया। वहीं शिक्षक वर्ग से डॉ. मोहिनी शर्मा और सुश्री मनीषा बोडवाल को प्रतिनिधि चुना गया, जबकि गैर-शिक्षक वर्ग से इंद्रपाल को प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। समस्त चुनाव प्रक्रिया कॉलेज के चुनाव अधिकारी एडवोकेट श्री विजय कुमार गुप्ता के संरक्षण में संपन्न हुई। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की ओर से विधि विभाग के प्रो. जसवंत सैनी को चुनाव प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद पर्यवेक्षक द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को विजयी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। सभी आवश्यक निर्वाचन संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया का समापन हुआ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.