केंद्रीय बजट 2026-27: मेवात के विकास को नई गति, इंफ्रा और रोजगार पर बड़ा फोकस: नदीम खान

नूंह। भाजपा नेता एवं प्रदेश प्रभारी सोशल मीडिया अल्पसंख्यक मोर्चा हरियाणा नदीम खान ने केंद्रीय बजट 2026-27 को हरियाणा सहित नूंह–मेवात क्षेत्र के लिए विकास का ऐतिहासिक अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा संसद में प्रस्तुत यह बजट राज्य के विकास को नई दिशा देगा।
नदीम खान ने बताया कि कुल बजट आकार 53.5 लाख करोड़ रुपये का है, जबकि पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 9 प्रतिशत अधिक है। इससे सड़क, रेल, इंडस्ट्रियल विकास और रोजगार के अवसरों में तेजी आएगी।
उन्होंने कहा कि बजट में राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर हिस्सा देने की घोषणा से हरियाणा को मजबूत वित्तीय सहायता मिलेगी। इसका सीधा लाभ शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में देखने को मिलेगा।
नदीम खान ने विशेष रूप से कहा कि इस बजट का फायदा नूंह–मेवात क्षेत्र को भी मिलेगा। यहां सड़क निर्माण, कृषि सुधार, युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत @2047 के विजन को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का आभार व्यक्त किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.