दोषी पार्षदों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगी टूल व डाउन हड़ताल
नाराज निगम कर्मियों का धरना सातवें दिन भी रहा जारी
फरीदाबाद। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा के साथ वार्ड 42 पार्षद दीपक यादव,पवन यादव द्वारा की गई बदसलूकी से नाराज निगम कर्मियों ने लगातार 7वे दिन भी जारी रखा धरना प्रदर्शन दोषियों को गिफ्तार करने की उठाई माँग यदि 5 अगस्त 2026 तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया तो 6 अगस्त से पूरे हरियाणा प्रदेश का कर्मचारी करेगा हड़ताल आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता संयुक्त रूप से नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला प्रधान दलीप बोहोत एवम् म्युनिसिपल कर्मचारी फेडरेशन के प्रधान रमेश जांगलान ने की मंच का संचालन जिला सचिव अनिल चिंडालिया एवम् महेंद्र कुडिय़ा सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन ने सांझा रूप से किया
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने निगम के कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा के सम्मान में आवाज उठाते हुए कहा कि यह लड़ाई नगर निगम फरीदाबाद के हर एक कर्मचारियों के मान सम्मान की लड़ाई है जब तक दोषी गिरफ्तार नहीं किए जायेंगे तब तक टूल डाउन हड़ताल ज़ारी रहेगी दलीप बोहोत एवम् रमेश जांगलान ने कर्मचारियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि नगर निगम फरीदाबाद का कर्मचारी अपने हक अधिकारों के प्रति हमेशा से जागरूक रहे है एवं मान सम्मान की लड़ाई में हमेशा अगसर रहे है कर्मचारियों ने जब भी मुख्यालय पर धरना दिया है बिना लड़ाई जीते धरना खत्म नहीं किया है
हम यह लड़ाई भी निश्चित जीतेंगे आज के विरोध प्रदर्शन में अन्य के अलावा संघ के राज्य सचिव एवं प्रधान सीवरमैन कर्मचारी यूनियन अनूप चिंडालिया नरेश बैंसला प्रधान कार्यालय यूनियन फेडरेशन राज्य सचिव एवं जे ई यूनियन सचिव अजय शास्त्री रणसिंह नंबरदार , जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला साबीर खान प्रधान सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ जिला उपप्रधान सुदेश जैनवाल, महेन्द्र कुडिय़ा सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन विजय कश्यप महासचिव, श्री नंद ढकोलिया वरिष्ठ उपप्रधान, गुरु चरण खंडिया वरिष्ठ राहुल चिंडालिया प्रधान सैनिटेशन स्टाफ यूनियन विशाल पारचा सचिव राज्य सह सचिव डॉ वेद प्रकाश शर्मा, देवी चरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन रणजीत शुक्ला प्रधान कार्यालय लिपिक यूनियन हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी यूनियन, प्रदीप चावरीया जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, राकेश चिंडालिया प्रेमपाल नरेश भगवाना दर्शन सोया सुरेन्द्र चौटाला राजबीर चिंडालिया धर्म सिंह मुल्ला महिला नेता सुरेश देवी कमलेश राजवती कविता आदि उपस्थित रही
