बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार, भय, तुष्टिकरण और हिंसा की राजनीति को नाकारा : विपुल गोयल
देश की जनता को है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और सुशासन पर भरोसा, देश की जनता का जताया आभार
विपुल गोयल ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता ने यह सिद्ध कर दिया है कि देश अब झूठ भ्रम और नकारात्मक राजनीति को अस्वीकार कर विकास आधारित नेतृत्व को स्वीकार कर चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव अब जमीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है जिसका परिणाम यह जनादेश है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, मुफ्त राशन योजना और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर जैसी योजनाओं ने गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था ने जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत किया है।
असम के संदर्भ में उन्होंने कहा कि राज्य ने विकास और स्थिरता का एक मजबूत मॉडल प्रस्तुत किया है। पहले जहां अस्थिरता और कानून व्यवस्था बड़ी चुनौती थी वहीं आज स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। सड़क रेल और पुल परियोजनाओं के माध्यम से कनेक्टिविटी को नई गति मिली है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नए मेडिकल कॉलेज और संस्थानों की स्थापना ने युवाओं के लिए अवसर बढ़ाए हैं। बाढ़ प्रबंधन पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति दर्ज की गई है जिसके कारण असम की जनता ने एक बार फिर विकास पर भरोसा जताया है।
पुडुचेरी को लेकर उन्होंने कहा कि वहां NDA सरकार के नेतृत्व में स्थिर और पारदर्शी शासन का लाभ जनता तक पहुँचा है। केंद्र और प्रदेश के समन्वय से विकास कार्यों में तेजी आई है पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिला है और स्थानीय रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की स्पष्ट प्रतिबद्धता है कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई होगी निवेश को प्रोत्साहन दिया जाएगा और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित किए जाएंगे। असम और पुडुचेरी में चल रहे विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।
विपुल गोयल ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और उनके विकसित भारत के विज़न पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। आने वाले समय में सरकार की प्राथमिकता तेज विकास महिला सशक्तिकरण रोजगार सृजन मजबूत कानून व्यवस्था और पारदर्शी प्रशासन रहेगी।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने निरंतर परिश्रम कर इस जनविश्वास को ऐतिहासिक विजय में परिवर्तित किया। साथ ही देश की जनता का भी धन्यवाद किया जिन्होंने लोकतंत्र की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया।
उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा और NDA के लिए केवल एक उपलब्धि नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है जिसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब राजनीति विकास और सुशासन के आधार पर होगी न कि भ्रम और नकारात्मकता के आधार पर।
