राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है राष्ट्रभक्ति का मूल स्रोत : डॉ. हान्डा
फरीदाबाद। सेक्टर 86 स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आई एम टी) में ‘हर घर तिरंगा अभियान -2026’, ‘वंदे मातरम’ की 150वीं सालगिरह, तथा ‘देश विभाजन की भयावहता’ याद करने के लिए समग्र कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हान्डा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने-अपने घरों, संस्थानों तथा प्रतिष्ठानों पर सम्मानजनक तरीके से राष्ट्रीय ध्वज अवश्य लगाएँ। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा राष्ट्रभक्ति का मूल स्रोत है। उन्होंने प्राध्यापकों तथा छात्र प्रतिनिधियों से कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान -2026’ को जन-जन तक पहुँचाए।
कार्यक्रम संयोजक तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ.आर सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान -2026’, वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह, तथा देश विभाजन की भयावहता हमारे राष्ट्रीय महत्व के पर्व हैं इन्हें हर्षोल्लास के साथ मनाएँ। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की सदस्य तथा एम बी ए विभागाध्यक्षा डॉ. मीनू ढेम्बला ने देश विभाजन की भयावहता का भावुक अनुभव व्यक्त करते हुए पुरुषार्थी पुरखों को नमन किया तथा उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संस्थान की उप प्राचार्या डॉ. पारुल खन्ना, डॉ. पुनम नागर, डॉ. उर्विजा रैना, डॉ. आर सी वर्मा, डॉ. रश्मिन कौर, डॉ. रितु अग्रवाल, डॉ. रिम्पल धमीजा, सुदेश सेठी, संदीप नागर, तिलक राज भड़ाना, अरविन्दर सिंह, रोहित मखीजा सहित आई एम टी परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़चढक़र हिस्सा लिए।
