राहुल गांधी और कुमारी सैलजा के सिपाही पुलिसिया दमन से डरने वाले नहीं : मनोज अग्रवाल
दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
फरीदाबाद। दिल्ली में लोकतंत्र की रक्षा, वोट चोरी के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल को भाजपा सरकार की पुलिस ने अलोकतांत्रिक तरीके से हाउस अरेस्ट (नजऱबंद) कर दिया। शनिवार तडक़े सुबह ही हरियाणा की भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस की गाडिय़ां वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल के बल्लभगढ़ स्थित सेक्टर-2 आवास पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस की इस मंशा को भांपते हुए मनोज अग्रवाल किसी तरह अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली कूच करने की पूर्व तय योजना के तहत बल्लभगढ़ के सेक्टर-64 स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे लेकिन पुलिस ने उनका पीछा वहां भी नहीं छोड़ा।
जैसे ही मनोज अग्रवाल कांग्रेस कार्यालय पहुंचे पीछे से भारी अतिरिक्त पुलिस बल बुलवा लिया गया। आदर्श नगर थाना प्रभारी (एसएचओ) स्वयं दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यालय को चारों तरफ से घेर लिया। पूरे दिन पुलिस प्रशासन द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए किसी भी कार्यकर्ता या आम जन को कार्यालय के अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई। मनोज अग्रवाल को दिनभर कार्यालय के भीतर ही नजऱबंद रखा गया और उनका कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद पूरी तरह रोकने की दमनकारी कोशिश की गई। दिल्ली जाने की तैयारी में सुबह से ही कार्यालय पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सरकार के इस नीचतापूर्ण और दमनकारी रवैये को लेकर भारी रोष देखने को मिला। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की इस तानाशाही और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि पुलिस के इस पहरे से कांग्रेस का बब्बर शेर रुकने वाला नहीं है। पुलिसिया कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल ने हुंकार भरते हुए कहा यह तानाशाही भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी यह भूल रहे हैं कि हम राहुल गांधी जी के विचारों और हमारी सर्वप्रिय नेता कुमारी सैलजा जी के सच्चे सिपाही हैं।
कुमारी सैलजा जी ने हमें कभी भी अत्याचार के आगे डरना, झुकना या रुकना नहीं सिखाया। यह सरकार चाहे जितने पहरे बिठा ले, पुलिस की जितनी भी बेडिय़ां लगा ले लेकिन हमारे कदमों को रोक नहीं सकती। कुमारी सैलजा जी के निर्देशों का पालन करते हुए हम लोकतंत्र को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आखिर सरकार हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन की किलेबंदी क्यों कर रही है? भाजपा सरकार आखिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की किस आवाज़ से इतनी ख़ौफज़़दा है? मनोज अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लिए बिना और देश में वोट चोरी के इस खेल का पर्दाफाश किए बिना कांग्रेस का एक-एक सिपाही चुप बैठने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिसिया उत्पीडऩ से कांग्रेस नेताओं का हौसला और बुलंद हुआ है तथा कुमारी सैलजा जी के नेतृत्व में यह लड़ाई सडक़ से लेकर संसद तक पूरी ताकत के साथ लड़ी जाएगी।
