विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है भाजपा सरकार : सुमित गौड़

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

फरीदाबाद। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में जा रहे कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ को सुबह सवेरे ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया और कहीं भी जाने से रोक दिया। इस दौरान सुमित गौड़ ने कहा कि उन्हें जरुरी काम से बाहर निकलना है परंतु पुलिस ने स्पष्ट कहा कि वह चाहे तो उनके साथ गाड़ी में चले परंतु वह उन्हें अकेले कहीं नहीं जाने देंगे। गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है क्योंकि आज भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के समक्ष उजागर हो चुका है इसलिए लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठाने वाले लोगों के घरों पर पुलिस बिठा सरकार अपनी मनमानी कर रही है। श्री गौड़ ने कहा कि आखिर फरीदाबाद प्रशासन का स्तर क्यों गिरता जा रहा है? दिल्ली जाने से रोकने के लिए मेरे घर पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। लोकतंत्र में सवाल पूछना और शांतिपूर्ण विरोध करना कोई अपराध नहीं है। जनता की आवाज़ को रोकने के बजाय उसकी बात सुनी जानी चाहिए। उन्होंने कहा  कि वह इस तरह की ज्यादतियों से कमजोर होने वाले नहीं बल्कि मजबूत तरीके से जनता की आवाज को उठाते रहेंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.