सौतेला बाप ही निकला तीन वर्षीय बच्चे का हत्यारा

फरीदाबाद। दो दिन पूर्व शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर में हुई तीन वर्षीय बच्चे अनमोल की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए उसके सौतेले पिता को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ के दौरान इस हत्या के मामले का खुलासा हुआ। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार रविवार 21 जून को श्रीराम निवासी शिव दुर्गा विहार लकड़पुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाती की गला रेत कर हत्या कर दी है। जिसकी शिकायत पर थाना सूरजकुंड में हत्या की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।  मामले की गंभीरता के मद्देनजर अपराध शाखाओं की टीम को निर्देशित किया गया था।

अपराध शाखा सेक्टर 16 की टीम ने घटनाक्रम में सफलता हासिल करते हुए आज को सुशांत (सौतेले पिता) को काबू किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुशांत ने सुधा से एक साल पहले लव मैरिज की थी, जिसको पहले पति से एक 3 वर्षीय बच्चा था। बच्चे को वह पसंद नहीं करता था। सुधा बार-बार बच्चे से मिलने के लिए अपनी मां के घर आती जाती थी, इसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद रहता था। घटना से दो-तीन दिन पहले आरोपित व उसकी पत्नी शिव दुर्गा विहार आए हुए थे, 21 जून की सुबह मौका पाकर उसने चाकू से गला रेत कर बच्चे की हत्या कर दी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.