राजेंद्र कुमार मीणा ने ग्रहण किया फरीदाबाद पुलिस के जॉइंट सीपी का पदभार

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस बैच 2011 को फरीदाबाद पुलिस का संयुक्त पुलिस आयुक्त लगाया गया है। जिनके द्वारा मंगलवार को ड्यूटी ज्वाइंन कर जॉइंट सीपी का पदभार संभाल लिया है।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजेंद्र कुमार मीणा वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से राजस्थान के दौसा के रहने वाले हैं जिन्होंने कड़े संघर्ष के साथ यह मुकाम हासिल किया है। अपने 15 वर्ष के कार्यकाल का दौरान वह हरियाणा पुलिस में विभिन्न पदों पर आसीन रहे। वर्तमान में सोनीपत पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त पद से ट्रांसफर होकर फरीदाबाद के जॉइंट सीपी लगे हैं।  राजेंद्र कुमार मीणा, डीआईजी के पास हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का भी अतिरिक्त चार्ज है। जिसके अंतर्गत एचएसएनसीबी की फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी व नारनौल की यूनिट्स शामिल हैं। राजेंद्र कुमार मीणा ने पद संभालने उपरांत कहा कि आमजन की सेवा, सुरक्षा व शिकायतों का निष्पक्ष निष्पादन उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.