सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम : डॉ. वृंदा काल्हेर

चंडीगढ़। लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने पर भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा की प्रदेश प्रमुख (पॉलिसी एंड रिसर्च) डॉ. वृंदा काल्हेर ने इसे देश के करोड़ों युवाओं के हित में लिया गया एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय बताया है।
डॉ. वृंदा काल्हेर ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें मेहनत और प्रतिभा को उचित सम्मान मिले तथा परीक्षा प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी एवं विश्वसनीय बने। उन्होंने कहा कि यह संशोधन विधेयक पेपर लीक, परीक्षा माफिया, संगठित नकल और अन्य अनुचित गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे ईमानदारी से तैयारी करने वाले लाखों-करोड़ों युवाओं के सपनों को सुरक्षा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वर्षों से परीक्षा प्रणाली को प्रभावित करने वाले गिरोहों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यह विधेयक उसी दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम है, जो युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के साथ-साथ देश की भर्ती एवं परीक्षा व्यवस्था में जनता का विश्वास और अधिक मजबूत करेगा।
डॉ. काल्हेर ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्र सरकार का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के हितों की रक्षा और उन्हें निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.