अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व तिलपत में निकाली गई जन-जागरूकता यात्रा

योग दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीणों ने लिया नियमित योग करने का संकल्प

फरीदाबाद। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज फरीदाबाद के गांव तिलपत स्थित व्यायामशाला में आयुष विभाग के योग सहायकों द्वारा जन-जागरूकता यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने योग युक्त, नशा मुक्त तथा स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को योग के महत्व से अवगत कराया।

योग सहायकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव संभव है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लेकर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयुष विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डॉ सीमा रानी योग कोऑर्डिनेटर ने बताया कि योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार है तथा इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.