जिला स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
फरीदाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में खेल परिसर सेक्टर-12, फरीदाबाद में जिला स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता-2026 का आयोजन आयुष विभाग फरीदाबाद, हरियाणा योग आयोग, खेल विभाग फरीदाबाद, शिक्षा विभाग फरीदाबाद एवं फरीदाबाद योगासन स्पोट्र्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ ब्लॉक से चयनित खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगासन की विभिन्न विधाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-18 बालिका वर्ग में अर्पिता ने प्रथम, समृद्धि ने द्वितीय, भूमिका ने तृतीय, मेहर अनेजा ने चौथा तथा अंकिता ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 बालक वर्ग में भविस्या प्रथम, ऋषभ कुमार द्वितीय, अक्षत गुप्ता तृतीय, बादल कुमार चौहान चौथे तथा अर्नव पांचवें स्थान पर रहे। 18 से 55 वर्ष महिला वर्ग में अंजली ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय, जयंती ने तृतीय, संगीता शर्मा ने चौथा तथा निर्मला कुमारी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं 18 से 55 वर्ष पुरुष वर्ग में बलवीर प्रथम, कुनाल द्वितीय, ऋषिकांत तृतीय, आनंद चौधरी चौथे तथा नारायण सिंह पांचवें स्थान पर रहे।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग फरीदाबाद से एईओ हरवीर मुख्यतिथि रहे। आयुष विभाग से जिला योग विशेषज्ञ विकास यादव, फरीदाबाद योगासन स्पोट्र्स एसोसिएशन से सेक्रेटरी जनरल अंकुर सिंह एवं सेक्रेटरी श्याम कुमार, तथा जिला पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी अजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त आयुष विभाग के योग सहायकों व योग आयोग के तकनीकी अधिकारियों एवं सहयोगी स्टाफ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिता के सफल संचालन में योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को आगे बढऩे का अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का चयन आगामी राज्य स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जहां वे फरीदाबाद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, तकनीकी अधिकारियों, योग सहायकों एवं सहयोगी विभागों का आभार व्यक्त किया गया।
