84 कोस परिक्रमा ग्राम मर्रोली में जन्मदिवस पर भंडारा।
विश्व पर्यावरण दिवस पर द्रोणाचार्य किड्स किंगडम् के बच्चों ने पेड़-पौधे लगाकर दिया संदेश।
फरीदाबाद/ पलवल : आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर द्रोणाचार्य किड्स किंगडम् स्कूल के बच्चों ने पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने के लिए दिया संदेश स्कूल की डायरेक्टर नीरज सिंह एवं संरक्षक महेंद्र सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री ने अपनी बिटिया दीक्षा के जन्मदिवस को यादगर बनाने के लिए पेड़-पौधे लगाकर बच्चों के बीच में जाकर मनाया । इसी कड़ी में गांव मरौली 84 कोस की परिक्रमा के अंतर्गत धर्मशाला पर भंडारे का आयोजन किया गया। जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए धर्मशाला पर 11 पेड़- पौधे पीपल, बड, गुड़मार, सहजन, चंपा, चांदनी,अशोक, पत्थरचट्टा, गुड़हल, नीम इत्यादि के पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया और कमलेश शास्त्री ने बताया कि आज के इस दौर में प्रदूषण से बचने के लिए हर व्यक्ति को अपने जन्म दिवस के अलावा भी पेड़ -पौधे लगाने चाहिए।
पूर्व सरपंच नानक भगत जी ने पर्यावरण के संदेश को सही बताते हुए कहा कि हम सभी नागरिकों का फर्ज बनता है कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं पूर्व सरपंच मोहन हरि अशोक ने भी पर्यावरण का संदेश दिया और पेड़ पौधों की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए अपील की। इस अवसर पर पलवल से भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा भारद्वाज ने भी अपने जन्म दिवस को पेड़ पौधे लगाकर और 84 कोस की परिक्रमा में सेवा का कार्य करके समाज में संदेश देने का कार्य किया। इस अवसर पर जगबीर चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा विनोद पोसवाल खजान सिंह विजय मास्टर कमल सिंह नेतराम इत्यादि गांव के सैकड़ो गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
