डॉ0 आर एन सिंह द्वारा रचित ‘अभिव्यक्ति’ की समीक्षा करेंगे पद्मभूषण राम बहादुर राय
पद्मभूषण राम बहादुर राय करेंगे डॉ0 आर एन सिंह द्वारा रचित ‘अभिव्यक्ति’ की समीक्षा
फरीदाबाद। हिन्दी के सुप्रसिद्ध पत्रकार हिन्दुस्थान समाचार और उसके प्रकाशनों के समूह सम्पादक एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष पद्मभूषण रामबहादुर राय यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह द्वारा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अवसर पर उनके सम्बोधन के क्रम में प्रयुक्त स्वरचित कविताओं का संग्रह ‘अभिव्यक्ति’ की समीक्षा करेंगे। प्रकाशित हो रही कविताएँ यमुनाजी के साथ- साथ धर्म, आध्यात्म, संस्कृति, पर्यावरण आदि समसामयिक घटनाक्रमों से जुड़ी हुई हैं। ‘अभिव्यक्ति’ की एक प्रति यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम संत जय कृष्ण दास महाराज तथा डॉ.आर एन सिंह ने पद्मभूषण रामबहादुर राय को प्रदान किए। ‘अभिव्यक्ति’ के सिंहावलोकन के क्रम में पद्मभूषण रामबहादुर राय ने कहा कि इन कविताओं से हजारों लोगों की जीवन शैली सकारात्मक रूप से प्रभावित होगी, इस अवसर पर मैं डॉ.आर एन सिंह को हार्दिक बधाई, शुभकामना तथा शुभाशीष प्रेषित करता हूँ।
