जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कनिका ने हासिल किया प्रथम स्थान, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

फरीदाबाद। सैनिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए यह गर्व का विषय है कि कक्षा आठवीं की होनहार छात्रा कनिका ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितंबर को डीएवी स्कूल, सेक्टर-14 में किया गया। प्रतियोगिता में कनिका ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रस्तुति से निर्णायक मंडल एवं उपस्थित लोगों को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। कनिका की इस उपलब्धि के लिए उन्हें ₹5,100 की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। पुरस्कार केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर द्वारा प्रदान किया गया। कनिका की सफलता पर सैनिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि कनिका ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है और उन्हें विश्वास है कि वह भविष्य में भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.