वोटर लिस्ट में नाम छूट गया है तो 30 अगस्त से पहले सुधार का आखिरी मौका

फरीदाबाद। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन में जिन मतदाताओं के नाम रह गए हैं, वह घबराएं नहीं। वह 30 अगस्त तक सही फॉर्म भर कर अपने दावे-आपत्ति दायर कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि फोटो युक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। इसमें जिनका नाम नहीं आया है, वह फॉर्म नंबर- छह भर कर ऑनलाइन या ऑफलाइन अपना आवेदन देकर नाम जुड़वा सकते हैं। यदि मतदाता सूची में नाम, पता, फोटो या अन्य किसी विवरण में गलती है, तो फॉर्म -आठ भरकर संशोधन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहली जुलाई-2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवा भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के पात्र हैं। उन्हें समय रहते आवेदन अवश्य जमा कराना चाहिए। यदि किसी दावे या आपत्ति के संबंध में सुनवाई का नोटिस प्राप्त होता है, तो संबंधित व्यक्ति निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष जरूर रखें। जिला निर्वाचन अधिकारी सिन्हा ने कहा कि तीन अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करने तथा मुख्य चुनाव अधिकारी हरियाणा की वेबसाइट सीईओहरियाणाडाटजीओवीडाटइन पर अपनी मतदाता संबंधी जानकारी अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि हर मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह अपने नाम को मतदाता सूची में सुनिश्चित करे, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई जा सके। जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से समय पर आवेदन कर अपने मताधिकार को सुरक्षित करने का आग्रह किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.