‘हाइड्रोजन ट्रेन’ विकसित भारत में नए युग की शुरुआत : जैजू ठाकुर
जिला भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई भाजपा किसान मोर्चा की बैठक सम्पन्न
फरीदाबाद। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक रविवार को जिला भाजपा कार्यालय अटल कमल पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जैजू (राजू)ठाकुर ने की, जबकि बैठक में मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला प्रभारी सुनील वत्स, वजीर सिंह डागर मौजूद रहे। बैठक में संगठन विस्तार, सरकार द्वारा किसानों के हितों में चलाई जा रही नीतियों सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जींद में प्रधानमंत्री द्वारा शुरु की गई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को विकसित भारत में एक नए युग की शुरुआत बताया। बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जैजू ठाकुर ने कहा कि यह केवल एक नई ट्रेन की शुरुआत नहीं,
बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और विकसित भारत के संकल्प की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे निर्णय ले रहा है, जिनका लाभ आने वाली पीढिय़ों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और शीघ्र ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।
बैठक में उन्होंने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह किसानों के हितों में सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों को जरुरतमंद किसानों तक पहुंचाने का काम करें और किसानों को इसका लाभ मिल रहा है, यह भी सुनिश्चित करे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में सुबोध भड़ाना, सुमन रानी, बंसीलाल चंदेल, राजेंद्र तालान तनुज भाटी, नरेश गोसांई, मूलचंद भाटी, विनोद तंवर, शिव रतन आईटी सैल, कौशल अरोड़ा, सोनिया ग्रोवर, सीताराम मौर्या, योगेश, रेशम सिंह, रणवीर सिंह, विवेक राणा, विजय कुमार, आजाद बैंसला, संदीप भारद्वाज, अवधेश मिश्रा, राजेश सोलंकी, प्रदीप सैनी अमरजीत तेवतिया, धर्मेन्द्र कुमार माथुर, टीटू, रामसिंह इत्यादि भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
