सैनी समाज द्वारा पितृ देवताओं पर हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन

फरीदाबाद। आदर्श गांव अटाली में सैनी समाज द्वारा पितृ देवताओं पर हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सैनी समाज अटाली के प्रधान जीतमल सैनी, धर्मवीर सैनी,जयमल सैनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति सैनी परिवार द्वारा एकजुट होकर पितृ देवताओं पर भक्ति भाव के साथ भजन कीर्तन किया गया। भजन कीर्तन में सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों जिनमें सतबीर सैनी, विजय सैनी, पवन सैनी, विक्की सैनी,जगगी पांचाल, सागर पांचाल, सुंदर चौधरी,सुशील वैष्णव, शेरसिंह सैनी ने पितृ देवताओं तुम्हें मनाते है एवं भगवान भोलेनाथ, बजरंग बली हनुमान, मोहनराम, खाटू श्याम,माता रानी के सुंदर भजनों पर अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी। भजनों को सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए और कीर्तन में झूमने लगे। पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर हो गया। भंडारे में जिला परिषद वाइस चेयरमैन धर्म चौधरी ने पहुंच कर  प्रसाद ग्रहण किया,

उन्होंने कहा कि भंडारा करना एक पुण्य कार्य है , जिसके माध्यम से लोगों की सेवा करने अवसर प्राप्त होता है, गिरिराज सैनी ने बताया कि भजन और सत्संग मनुष्य के जीवन को उत्तम बना देता है। राम नाम का जाप करने से पापी मनुष्य भी पाप मुक्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा की भजनों के दौरान हरे रामा ,हरे कृष्णा और राम  नाम की महिमा का गुणगान किया गया और अंत में लोगों की सुख-समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर बलदेव सैनी,मास्टर मीर सिंह सैनी,लहरी सैनी, मास्टर वीरेंद्र सैनी,लज्जा सैनी,गिर्राज सैनी,रामवीर सैनी,सुभाष सैनी,रमेश सैनी,प्रमोद सैनी,महेंद्र सैनी,करतार सैनी,सतबीर सैनी,जगबीर सैनी, हरबीर सैनी,सुरेश सैनी,गयाशी सैनी,बलवीर सैनी,सुंदर सैनी,राजवीर सैनी, हेमचंद सैनी सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.