श्री सिद्धदाता आश्रम में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हवन-यज्ञ

जनकल्याण एवं राष्ट्रमंगल की कामना; शाम को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ दीप प्रज्वलन

फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम, फरीदाबाद में आज जनकल्याण, समाजहित एवं राष्ट्रमंगल की कामना को लेकर विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। अभियान के तहत सेवा, सहयोग, जनभागीदारी एवं जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस पावन अवसर पर अनंत श्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर, श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज, अधिपति — श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम, फरीदाबाद, के पावन सान्निध्य में विधिवत हवन-यज्ञ संपन्न हुआ।

हवन-यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित की गईं। इस दौरान समाज में सुख-शांति, सद्भाव, समृद्धि, जनकल्याण तथा राष्ट्र की उन्नति एवं मंगल की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था एवं सेवा भावना के साथ यज्ञ में सहभागिता की। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस यज्ञ के माध्यम से भी जनसेवा, समाजकल्याण एवं राष्ट्रमंगल की भावना को समर्पित संकल्प व्यक्त किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सेवा, समर्पण और जनकल्याण के कार्यों में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया। पूज्य महाराज श्री ने सेवा को भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामथ्र्य के अनुसार सेवा, सहयोग एवं सद्भाव की भावना के साथ योगदान देना चाहिए।

उन्होंने जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज 17 सितंबर 2026 को शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे के बीच मंदिरों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष रूप से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के इसी क्रम में श्री सिद्धदाता आश्रम परिसर एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम मंदिर में भी विशेष दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालु दीप प्रज्वलित कर जनकल्याण, सुख-शांति, सद्भाव, समृद्धि एवं राष्ट्रमंगल की कामना करेंगे। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, आध्यात्मिकता, एकजुटता एवं सकारात्मक संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। श्री सिद्धदाता आश्रम में आयोजित हवन-यज्ञ एवं आगामी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण, सहयोग और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं से अभियान से जुडक़र समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.