दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में हुआ भव्य अलंकरण समारोह
विद्यार्थियों ने ग्रहण की नेतृत्व की जिम्मेदारी
फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन श्री टी. एस. दलाल जी रहे। विद्यालय के निदेशक श्री प्रयास दलाल जी, प्रधानाचार्या जी, शिक्षक गण एवं विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। समारोह में नव-निर्वाचित विद्यार्थी परिषद, खेल एवं अनुशासन समिति के पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई तथा बैज एवं सैश प्रदान कर उन्हें उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। लक्षिता कृष्णानी को विद्यार्थी परिषद की अध्यक्ष, आयुषी को उपाध्यक्ष, यश बंसल को हेड बॉय तथा यशिका त्रिवेदी को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। तनमय जांगड़ा एवं प्रेक्षा ने क्रमश: वाईस हेड बॉय एवं वाईस हेड गर्ल का दायित्व संभाला। विद्यालय के चारों सदनों के नेतृत्व की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों को सौंपी गई।
चेनाब सदन की कप्तान राशि त्रिपाठी एवं उप-कप्तान सानवी निर्बान, झेलम सदन की कप्तान आरुषि भारद्वाज एवं उप-कप्तान आराध्या शर्मा, रावी सदन की कप्तान खुशी शर्मा एवं उप-कप्तान मोक्षिका शर्मा, तथा सतलुज सदन की कप्तान टिया अग्रवाल एवं उप-कप्तान प्रिशा राव नियुक्त हुईं। मुख्य अतिथि टी. एस. दलाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, नेतृत्व किसी पद का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा की भावना का नाम है। सच्चा नेता स्वयं आगे बढऩे के साथ दूसरों को भी आगे बढ़ाता है। विद्यालय के निदेशक श्री प्रयास दलाल जी ने कहा, आज विद्यार्थियों को केवल पद नहीं, बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपने आचरण, मेहनत और सकारात्मक सोच से वे विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनें। समारोह ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और टीम भावना को नई ऊर्जा प्रदान की। विद्यालय परिवार ने सभी नव-नियुक्त छात्र नेताओं को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
