सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में दीया जावा ने 91 प्रतिशत अंक किए हासिल

अंग्रेजी में 100 में से 100 अंक हासिल कर तोड़ा 12 सालों का रिकार्ड

फरीदाबाद। सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-87 की छात्रा दीया जावा ने 91 प्रतिशत अंक हासिल करके न केवल स्कूल बल्कि अपने परिजनों का नाम भी रोशन किया है। दीया जावा ने अंग्रेजी में 100 में से 100 अंक हासिल करके फरीदाबाद जिले का पिछले 12 सालों के रिकार्ड को ध्वस्त कर नया कीर्तिमान रचा है। दीया ने अन्य विषयों में पॉलीटिक्ल साइंस में 90 अंक, इकनॉमिक में 92 अंक, हिस्ट्री में 80 अंक, फिजिकल एजुकेशन में 83 अंक और गणित में 89 अंक हासिल किए है।  दीया की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रिंसिपल व अध्यापकों ने उसे बधाई दी वहीं दीया के पिता हेमंत जावा और माता सुनीता जावा भी अपनी बेटी के इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से खासे उत्साहित है, उन्होंने दीया को आर्शीवाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सब दीया की अथक मेहनत का परिणाम है और आगे भी वह इसी प्रकार पढ़ाई करके न केवल अपना बल्कि उनका नाम भी रोशन करती रहेगी। वहीं छात्रा दीया जावा ने बताया कि अगर अनुशासन में रहकर पढ़ाई की जाए तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है और उन्होंने भी यही किया और भविष्य में भी वह पढ़ाई को इसी प्रकार महत्व देकर आगे बढ़ती रहेंगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.