मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री बोले: “स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की नींव”

"नशा मुक्त युवा–विकसित भारत" अभियान में 250+ युवाओं ने कला से दिया नशा मुक्ति का संदेश

गुरुग्राम: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), जिला गुरुग्राम द्वारा “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैकबपुरा, गुरुग्राम में किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज में परिवर्तन का वाहक बनाना था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कमलेश शास्त्री, मंडल बाल कल्याण अधिकारी ने अपने विस्तृत संबोधन में कहा:
“आज के युवा देश का भविष्य हैं। नशा न केवल एक व्यक्ति को, बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। हमें अपने युवाओं को यह समझाना होगा कि नशे से बचकर ही वे अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं और देश के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। कला, खेल और शिक्षा के माध्यम से हम युवाओं को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं। मैं MY Bharat की इस पहल की सराहना करता हूं जो युवाओं को नशे के खिलाफ खड़ा कर रही है। स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की नींव हैं।”

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से 250 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने भाषण, वाद-विवाद, स्लोगन लेखन, स्लैम पोएट्री, पेंटिंग, लोकगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक/माइम तथा शॉर्ट फिल्म/रील के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रभावी संदेश दिया।

मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य हर युवा को नशे के खिलाफ जागरूक प्रहरी बनाना है। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, MY Bharat के स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.