भाजपा ने डॉ. अर्चना गुप्ता के रूप में आधी आबादी महिला को दिया पूरा हक : सीमा त्रिखा
पूर्व शिक्षा मंत्री ने महिला को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
फरीदाबाद। हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता श्रीमती सीमा त्रिखा ने डॉ. अर्चना गुप्ता को भाजपा हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे हरियाणा की महिलाओं का सम्मान करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने आधाी आबादी को पूरा हक देकर महिलाओं का मान बढ़ाया है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर का जितना आभार व्यक्त किया जाए उतना कम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सही मायनों में महिलाओं के हितों के पक्षधर नेता साबित हुए हैं और उन्होंने हमेशा महिलाओं के हितों को सर्वोपरी रखा है।
जबकि कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा जग-जाहिर हो चुका है क्योंकि कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों की राजनैतिक भू्रण हत्या करने का कार्य किया जिसे समूचे देश की महिलाओं ने देखा है। उन्होंने कहा कि डॉ. कमला वर्मा के बाद लगभग 43 साल के लंबे अंतरात के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता के रूप में महिला को प्रदेश भाजपा की कमान मिली है जिसके लिए समस्त हरियाणा की महिलाएं आज अपने आपको गौरवांवित महशूस कर रही हैं। पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि आज मनोहर नीति से आज नया और नायाब हरियाणा हर दिशा में प्रगति की ओर अग्रसर है वहीं महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेशे से डॉक्टर अर्चना गुप्ता का अनुभव और पार्टी के लिए सर्मपण हरियाणा में भाजपा को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ ‘विकसित भारत’ ‘विकसित हरियाणा’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
