बंगाल की जीत जनता के विश्वास और भाजपा की विकासवादी सोच की विजय : कृष्णपाल गुर्जर

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सांसद कार्यालय में भव्य जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

फरीदाबाद। बंगाल, असम और पांडिचेरी में जीत के बाद केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि  बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और हिंसा की राजनीति को नकारते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ बंगाल के लोग लंबे समय तक नहीं ले सके, इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और सुशासन पर भरोसा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया। यह केवल केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और भाजपा की विकासवादी सोच की विजय है।

श्री गुर्जर ने कहा कि पिछले वर्षों में देश ने आतंकवाद और नक्सलवाद में कमी देखी है, जिससे जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।  बंगाल की जनता भय, भ्रष्टाचार और हिंसा के माहौल से मुक्ति चाहती थी और विकास तथा सुशासन के रास्ते पर आगे बढऩा चाहती थी। इसी सोच के साथ उन्होंने मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा और एनडीए सरकार को चुना। इस जीत में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। असम में भी महिलाओं के समर्थन ने दो-तिहाई बहुमत दिलाने में अहम योगदान दिया। कृष्णपाल गुर्जर ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल का विरोध कर विपक्षी दलों ने महिलाओं का अपमान किया, जिसका जवाब महिलाओं ने चुनाव में भाजपा का समर्थन करके दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर नीति निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं, लेकिन विपक्ष ने इसमें बाधा डाली, जिसका खामियाजा अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है।

केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में सांसद कार्यालय सेक्टर-28 फरीदाबाद पर पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार एवं ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में भव्य जश्न मनाया गया। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फागना,  हरेन्द्र रामरतन,  जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के साथ स्वयं ढोल बजाकर जीत की खुशी का इजहार किया और कार्यकर्ताओं के साथ नृत्य कर इस ऐतिहासिक विजय को उत्सव के रूप में मनाया। कृष्णपाल गुर्जर समेत सभी नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का बंगाल में खाता तक नहीं खुल पाया, वहीं असम में कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई को अपनी ही जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जो नेता खुद अपने क्षेत्र में मजबूत स्थिति में नहीं हैं, वे पार्टी को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं। तमिलनाडु के लोगों ने भी उत्तर और दक्षिण को बांटने वाली राजनीति करने वाले दलों को सबक सिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और अब लोग समझ चुके हैं कि देश को बांटने वालों को कैसे जवाब देना है। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। जनता ने तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और बदले की राजनीति को नकारते हुए विकास और पारदर्शिता के मार्ग को चुना है।

यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। आने वाले समय में भाजपा और भी मजबूती के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व वरिष्ठ उप महापौर देवेंद्र चौधरी, भाजपा नेता पंडित टिपरचंद शर्मा,  पार्षद अजय बैसला, अनिल नागर,  पूर्व मेयर सुमन बाला, पूर्व पार्षद जसवंत सिंह, पार्षद महेश लोहिया, मनोज वशिष्ठ, अमित आहूजा, योगेश शर्मा, संदीप चपराना समेत काफी संख्या में पार्षद गण, ओमप्रकाश रक्षवाल, डॉक्टर आर एन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.