रक्तदान सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ हुआ सम्मानित

फरीदाबाद। समाज सेवा एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहे अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ को रक्तदान जागरूकता एवं स्वैच्छिक रक्तदान अभियानों में उल्लेखनीय सहयोग के लिए रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट, फरीदाबाद द्वारा सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की 20 वर्ष की सेवा यात्रा  के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य समारोह में कॉलेज को रक्तदान सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए ट्रॉफी प्रदान की गई। यह सम्मान समारोह सर्वोदय हॉस्पिटल, सेक्टर-8, फरीदाबाद के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रवि गुमनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में रक्तदान आंदोलन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाले विभिन्न संस्थानों, समाजसेवियों एवं सहयोगी संगठनों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के चेयरमैन एवं कॉलेज गवर्निंग बॉडी के प्रेसिडेंट देवेन्द्र कुमार गुप्ता जी तथा अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के जनरल सेक्रेटरी दिनेश कुमार गुप्ता ने अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ की ओर से सम्मान एवं ट्रॉफी प्राप्त की। यह सम्मान कॉलेज परिवार के लिए गर्व, सम्मान एवं प्रेरणा का विषय है।अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ वर्षों से सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए युवाओं में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने तथा समय-समय पर रक्तदान शिविरों के आयोजन एवं सहयोग में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।

कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना भी है। इस अवसर पर देवेन्द्र कुमार गुप्ता जी ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अग्रवाल कॉलेज भविष्य में भी रक्तदान सहित समाजहित के सभी अभियानों में बढ़-चढक़र भाग लेता रहेगा तथा विद्यार्थियों को सेवा कार्यों से जोडऩे के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के जनरल सेक्रेटरी दिनेश कुमार गुप्ता ने इस सम्मान को पूरे अग्रवाल कॉलेज परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए कहा कि यह ट्रॉफी केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि समाज के प्रति संस्थान की सेवा भावना, प्रतिबद्धता एवं विश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही संस्थान सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रत्येक अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि यह सम्मान भविष्य में और अधिक सेवा कार्य करने की प्रेरणा देगा। अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ आने वाले समय में भी रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा के अपने संकल्प को और अधिक सशक्त बनाए रखेगा।रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्राप्त यह सम्मान अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ की सामाजिक प्रतिबद्धता, मानव सेवा के प्रति समर्पण तथा रक्तदान आंदोलन में सक्रिय सहभागिता का गौरवपूर्ण प्रमाण है तथा संस्थान को समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.