महिला को बातों में उलझाकर आभूषण उड़ाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त
ऑपरेशन ट्रैकडाउन के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, 15 दिन में 597 अपराधी गिरफ्तार
शस्त्र अधिनियम, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, एक्सटॉर्शन और झपटमारी के मामलों में आरोपियों पर कसा शिकंजा, 16 अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट 60 देसी कट्टे, 11 देसी पिस्टल, 40 कारतूस और 4 मैगजीन, 56 ग्राम स्मैक, 13.969 किलोग्राम गांजा, 6ए451 प्रतिबंधित टैबलेट्स, 382 कैप्सूल, 386 इंजेक्शन तथा 14.719 ग्राम एमडीएमए बरामद
फरीदाबाद। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के दिशा-निर्देश पर हरियाणा पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ 1 से 15 अगस्त तक एक विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की और 597 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
अभियान के दौरान पुलिस की क्राइम ब्रांच, स्पेशल यूनिट और थाना पुलिस की विभिन्न टीमों ने हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, एक्सटॉर्शन, लूट, डकैती, छीनाझपटी, अवैध हथियारों तथा मादक पदार्थों की तस्करी सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाते हुए 16 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन के दौरान 1 से 15 अगस्त तक फरीदाबाद पुलिस ने गंभीर आपराधिक मामलों में भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्या के 3, हत्या के प्रयास के 10, एक्सटॉर्शन के 8, लूट के 4, डकैती का एक, छीनाझपटी के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने आगे बताया कि शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 81 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 60 देसी कट्टे, 11 देसी पिस्टल, 40 कारतूस और 4 मैगजीन बरामद की हैं वहीं एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 47 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से पुलिस ने 56 ग्राम स्मैक, 13.969 किलोग्राम गांजा, 6451 प्रतिबंधित टैबलेट्स, 382 कैप्सूल, 386 इंजेक्शन तथा 14.719 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए तीन वर्ष से फरार चल रहे 5000 के इनामी नईम निवासी नूंह को गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। जिसके खिलाफ पूर्व में भी 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने 5000 के इनामी आरोपी विकास उर्फ विक्की निवासी गांव नचौली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 देसी पिस्तौल और 2 राउंड बरामद किये गये। उसके खिलाफ पूर्व में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने आरोपी बसंत, आकाश व योगेश को अवैध असला के साथ गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से 2 देशी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 4 मैगजीन व 30 कारतूस बरामद हुए थे। आरोपी एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस की सक्रियता के चलते एक बड़ी घटना को रोका गया।
पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत फरीदाबाद पुलिस ने वांछित, सक्रिय और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के लिए प्रभावी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान 597 अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ काफी मात्रा में अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।
