अधिकमास की सोमी अमावस्या पर आईएमटी में लगाई शीतल एवं मीठे जल का छबील

फरीदाबाद। सेक्टर 86 स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आई एम टी) में अधिकमास की सोमी अमावस्या के पावन अवसर पर सामजिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शीतल एवं मीठे जल का छबील लगाकर राहगीरों को वितरित किया गया। इस अवसर को पर संस्थान के निदेशक डॉ0 रवि हांडा ने कहा कि अधिकमास की सोमी अमावस्या के पावन अवसर पर शीतल एवं मीठे जल का छबील लगाना पुण्य का कार्य है। गर्मी के मौसम में आम जन के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी जल की व्यवस्था करनी चाहिए।  इस अवसर सामजिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ-साथ प्राध्यापकों तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी अपनी सेवाएँ  प्रदान की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.