हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स जिला इकाई पलवल का चुनाव संपन्न, यशपाल गर्ग बने नए अध्यक्ष

पलवल। की जिला इकाई पलवल के नए पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हो गया। नई कार्यकारिणी के गठन हेतु आयोजित विशेष बैठक की शुरुआत स्काउट्स एंड गाइड्स प्रार्थना के साथ की गई।
यह संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया राज्य उपप्रधान अलका गुप्ता की अध्यक्षता एवं उनके निष्पक्ष मार्गदर्शन में संपन्न हुई। चुनाव को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए राज्य सचिव अजय कुमार ने पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) की भूमिका निभाई।
सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी
बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग को जिला इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त संस्था को मजबूती प्रदान करने हेतु अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गईं।
चेयरमैन: रिशाल सिंह
उपाध्यक्ष: आशा भारद्वाज एवं राजकुमार रावत
जिला सचिव: डॉ. वीरेंद्र सिंह
कोषाध्यक्ष (ट्रेजरर): मास्टर हरिचंद
कमिश्नरों और प्रभारियों की घोषणा
संस्था के विभिन्न विंग्स को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला ट्रेनिंग कमिश्नर (DTC), जिला आर्गेनाइजिंग कमिश्नर (DOC) एवं हेडक्वार्टर कमिश्नरों की भी नियुक्ति की गई।
जिला ट्रेनिंग कमिश्नर (DTC)
अलका महेश
थान सिंह
सुशीला निगम
मास्टर अशोक कुमार
सुंदर
जिला आर्गेनाइजिंग कमिश्नर (DOC)
भगवत प्रसाद शास्त्री
रमन कुमारी
हेडक्वार्टर आयुक्त (कमिश्नर)
डॉ. ईरशाद
एडवोकेट भावना अहलावत
डॉ. रूप लाल
शपथ ग्रहण के साथ हुआ समापन
चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संस्था के संविधान के अनुरूप देश एवं समाज सेवा की शपथ ली। बैठक का समापन सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर गरिमामय वातावरण में किया गया राज्य सचिव अजय कुमार के साथ राज्य कार्यकारिणी की तरफ से लाला राम व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीता इंडीवर भी उपस्थित रही नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद उपस्थित सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पलवल जिले में स्काउट्स एंड गाइड्स की गतिविधियां नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.