सिगरेट पीने से टोकने पर युवक की चाकू घोंप हत्या

फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ओम एंक्लेव में सिगरेट पीने से मना करने पर एक युवक ने दूसरे युवक की चाकू से हमला दिया। गंभीर रूप से घायल युवक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान किशोरी के रूप में हुई है, जो ओम एंक्लेव में अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को इलाके में मुरली नामक युवक सिगरेट पी रहा था। किशोरी ने उसे वहां सिगरेट पीने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

पूरी वारदात शुक्रवार की बताई जा रही है। आरोप है कि सिगरेट पीने से रोकने पर मुरली ने किशोरी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। किशोरी ने जब इसका विरोध किया, तो विवाद और बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर किशोरी पर हमला कर दिया। चाकू लगने से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। इंचार्ज सत्यप्रकाश के मुताबिक पुलिस वारदात के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.