फरीदाबाद में दुकान से सोने का आभूषण लेकर युवक फरार

फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद बाजार से एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जहां एक ज्वेलरी शॉप को बेहद शातिर तरीके से निशाना बनाया गया। चोर बेहत शातिर चरीके से चोरी का आभूषण चोरी कर ले गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मालमे की जांच कर रही है।

ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार योगेश नामक शख्स ने ओल्ड फरीदाबाद बाजार में योगेश ज्वेलर्स नाम से दुकान खोली हुई है। 5 मई की रात को करीब साढ़े 8 बजे एक युवक ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर आया और दुकानदार से सोने का ‘ओम’ दिखाने को कहा। जैसे ही दुकानदार ने उसे ‘ओम’ दिखाया, आरोपी ने बहाने से चांदी की पायल दिखाने की मांग कर दी।

इसी दौरान दुकानदार ‘ओम’ को दराज में रखकर पायल निकालने के लिए उठा, तभी आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए चुपचाप दराज खोली और सोने का ‘ओम’ लेकर फरार हो गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है, जिसकी फुटेज अब सामने आई है। चोरी हुए सोने के ‘ओम’ की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

ओल्ड थाना प्रभारी विष्णु मित्र के अनुसार पुलिस को मामले की शिकायत मिली है । पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आभूषण लेकर भागने वाले युवक की तलाश कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.