उषा प्रियदर्शनी का पलवल पहुंचने पर महिलाओं ने किया भव्य स्वागत
सेवा प्रकोष्ठ पलवल की टीम ने उषा प्रियदर्शनी का किया हार्दिक अभिनंदन।
पलवल: जिला सेवा प्रकोष्ठ की जिला संयोजक आशा भारद्वाज ने श्रीमती उषा प्रियदर्शनी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हरियाणा का ब्रजकमल जिला भाजपा कार्यालय पर पहुंचने पर अपनी टीम के साथ सभी सदस्यों एवं प्रेवध महिलाओं ने हार्दिक अभिनंदन किया।
श्रीमती उषा प्रियदर्शनी ने महिलाओं का आवाहन करते हुए कहा कि महिलाएं स्वयं में एक शक्ति है और भाजपा मोदी सरकार महिलाओं को सम्मान देने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। आप सभी महिलाएं विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें जिससे कि भाजपा तीसरी बार 400 पार मोदी सरकार बना सके।
इस अवसर पर भाजपा पलवल के जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ,प्रदेश में महिला मोर्चे की सचिव एवं पलवल जिला प्रभारी निशा सैनी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आशावती ,प्रदेश में सह कोषाध्यक्ष रश्मि शेरावत, लोकसभा प्रभारी योगेश चौधरी सेवा प्रकोष्ठ की पलवल विधानसभा की सह संयोजक सुशील निगम इत्यादि महिलाएं उपस्थित रही।