नये हरियाणा के नायाब सारथी

मुकेश वशिष्ठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत की गति नॉन—स्टॉप है। यह भारत, आधुनिकता के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करता हो, जो आत्मनिर्भर भारत बनने के लिए संकल्पित है। इस संकल्पपूर्ति के लिए नए हरियाणा का महारथ भी कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। जिसके सारथी रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी है, जो सर्व समावेशी विकास में गरीब, किसान, महिलाओं व पिछड़े वर्ग के आर्थिक उन्नयन के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

यह संयोग है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने उनके 55वें जन्मदिन से एक दिन पूर्व ही एक सौ दिन पूरे किए हैं। वैसे जो सरकार 10 साल से ज्यादा समय से चल रही हो, उसके सौ दिन के कामकाम का ब्यौरा देने का कोई मतलब नहीं होता है। लेकिन चूंकि बीते सालों में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी नये हरियाणा के खिवैया रहे। उसी नाव पर अब नायब सैनी सवार होकर पूर्ण बहुमत की सरकार चला रहे है। वे भी भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, भाई—भतीजावाद की नीति से इत्तर योग्यता को वरियता देने और गरीब सशक्तिकरण पर फोकस बनाए हुए है।

समय—समय पर सूचना प्रौद्योगिकी से सरकारी दफतरों के रिफॉर्म वर्षों की जंग खायी व्यवस्थाओं पर आघात करते है। देखा जाए तो मुख्यमंत्री नायब सैनी मनोहर लाल जी द्वारा क्रियान्वयन हर योजना को शब्द व आत्मा से पूरा करने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पूर्व नायाब जी द्वारा 25,000 युवाओं की नौकरी का परिणाम घोषित करना उनकी सोच को जगजाहिर करती है। मुख्यमंत्री नायाब सैनी की नई पहलों से आम जनमानस में विश्वास पैदा हुआ कि सरकार उनकी है और वे सरकार के हैं।

हरियाणा में पिछली सरकारों में बीपीएल कार्ड के नाम पर राजनीति से कोई अनभिज्ञ नहीं है। नायब सरकार ने अटल जी का उस विश्वास को और मजबूत किया, जो सत्ताधारी दल को सदैव जवाबदेह, उत्तरदायी, निष्पक्ष और विकासोन्मुख बनने की नसीयत देता था। इसी विश्वास के कारण परिवार पहचान पत्र जैसी अनूठी योजना का जन्म हुआ। इस योजना ने सामाजिक विषमताओं, विसंगतियों, अन्याय, अत्याचार और शोषण का प्रबलता से प्रतिकार करते हुए सुशासन को महत्ता प्रदान की। परिणामस्वरूप आज बिना भेदभाव एक क्लिक के माध्यम से 30 लाख से ज्यादा लोगों को पीले राशन कार्ड मुहैया कराए गए। जबकि 45 लाख परिवारों को 397 योजनाओं व सेवाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से दिया जा रहा है। इस योजना को अब उत्तराखंड, यूपी और जम्मू-कश्मीर ने भी अपने- अपने राज्यों में लागू करने का निर्णय लिया है। आज हरियाणा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन 3,000 रुपये मासिक देश में सर्वाधिक मिल रही है।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफलतापूर्वक लागू करके जन्म के समय लिंगानुपात जो वर्ष 2014 में 871 था, वो आज सुधरकर 937 तक पहुंचा है। नायब सरकार में मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल किसानों के लिए कल्याणकारी योजना साबित हुई है। सरकार ने डी.बी.टी. के माध्यम से 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 85 हजार करोड़ रुपये डाले हैं। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत गांवों में लाल डोरा के भीतर 25 लाख से अधिक परिवारों को मालिकाना हक देने का काम किया है। इतना ही नहीं, हर ग्रामीण घर (31.41 लाख) में नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाया है और 5815 (88 प्रतिशत) गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से 54 विभागों की 675 योजनाएं और सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है।

नायब सरकार में उन गरीब लोगों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ, जो किसी कारण से पिछड गए। विशेषकर मुख्यमंत्री आवास, उज्ज्वला, महिला स्वसहायता, फसल बीमा योजना, कौशल विकास जैसी अति महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में मुख्यमंत्री सैनी नायाब भूमिका निभा रहे है। आज हरियाणा को देश के चारों कोनों से जोड़ने के लिए बनाए गए राजमार्गों से अपनी आर्थिक उन्नति के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकास का लाभ मिल रहा है। आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश देश में

जीएसटी संग्रह में नंबर वन बना है। मुख्यमंत्री नायब ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस में आदर्शों पर चलकर ‘सुशासन व स्वराज’ को मूर्तरूप से क्रियान्वित करने कटिबद्ध हैं। 24 घंटे आम आदमी से मिलने को आतुर नायब जी एक सरल स्वभाव की धनी है। हर समय पर खिलखिलाता चेहरा हर आदमी की हौसला देता नजर आता है। उनके आदर्श, राजनीतिक मूल्य और एक-एक मिनट हरियाणा के सर्वांगीण विकास को समर्पित है। मैं मुख्यमंत्री जी के जन्म दिवस की मंगलमयी शुभकामनाओं के साथ नॉन—स्टॉप हरियाणा को गतिमान रखने, उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व शुभ संकल्पों को पूर्ण करने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.