जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के स्वदेशी मेले में चमकी स्लम सेंटर के बच्चों की प्रतिभा

फरीदाबाद। जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में प्रकाशोत्सव के अवसर पर आयोजित स्वदेशी मेले में नीलम फ्लाईओवर स्थित स्लम सेंटर के बच्चों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित दीये और दिवाली सजावट के उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। इन उत्पादों की प्रदर्शनी विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन और लक्ष्यम की पहल पर लगाई गई।
विश्वविद्यालय में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देना, उनके हुनर को प्रोत्साहित करना और उनमें आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना था। एमएसडब्ल्यू सोशल वेलफेयर एसोसिएशन तथा मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में बच्चों ने अनुपयोगी सामग्री का पुनः उपयोग कर आकर्षक सजावटी वस्तुएं तैयार कीं। बच्चों के इन हस्तनिर्मित उत्पादों के माध्यम से स्वदेशी भावना के साथ रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। प्रदर्शनी देखने पहुंचे लोगों ने बच्चों के प्रयासों और उनकी कलाकृतियों की सराहना की।

एस.एस. बांगा के नेतृत्व में विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा, कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास और बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर मीडिया विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पवन सिंह, प्रोफेसर अतुल मिश्रा, प्रोफेसर कोमल भाटिया, प्रोफेसर अखिलेश और प्रोफेसर राजीव आहूजा उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की मेहनत, लगन और रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.