अग्रवाल कॉलेज में ‘ब्लूप्रिंट : द स्टार्टअप एक्सपो’ एवं दीपावली मेले का भव्य आयोजन

फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ में शुक्रवार को ‘ब्लूप्रिंट: द स्टार्टअप एक्सपो’ एवं भव्य दीपावली मेले का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। महाविद्यालय की इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल , अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ (क्र&ष्ठ ष्टद्गद्यद्य), राष्ट्रीय सेवा योजना (हृस्स्) तथा उद्यमिता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अंतर-महाविद्यालय स्टार्टअप प्रदर्शनी में विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों की 11 टीमों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इनमें ढ्ढरूञ्ज फरीदाबाद, रावल इंस्टीट्यूशंस, डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज, डी.ए.वी. इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सहित अन्य संस्थानों की टीमें शामिल रहीं। इसके साथ ही 15 से अधिक खाद्य, खेल एवं मनोरंजन से संबंधित स्टॉल मेले के मुख्य आकर्षण रहे।कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता, कॉलेज के सचिव श्री दिनेश गुप्ता जी तथा प्राचार्य डॉ. सी.एस. वशिष्ठ के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम का समन्वय डॉ. शिल्पा गोयल, उपाध्यक्ष, ढ्ढढ्ढष्ट; डॉ. प्रियंका सहरावत, संयोजक, क्र&ष्ठ ष्टद्गद्यद्य एवं हृस्स् कार्यक्रम अधिकारी; डॉ. डिम्पल, संयोजक, उद्यमिता एवं कौशल विकास केंद्र; डॉ. डॉली मंगला, संयोजक,  तथा डॉ. दीपमाला, कार्यक्रम संयोजक द्वारा किया गया।स्टार्टअप प्रदर्शनी में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपनी उद्यमशील सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रोशिया उत्पाद, हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुएँ, सौंदर्य प्रसाधन, लकड़ी से निर्मित कलात्मक सामग्री, हर्बल उत्पाद, दीपावली की आकर्षक सजावट एवं हस्तनिर्मित आभूषणों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने व्यावसायिक विचारों को वास्तविक स्वरूप देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से परिचित कराना था। इस मंच ने युवा प्रतिभागियों को अपने उत्पादों एवं व्यावसायिक अवधारणाओं को प्रस्तुत करने का बेहतरीन अवसर प्रदान किया।

दीपावली मेले में लगाए गए 15 से अधिक खाद्य एवं मनोरंजन के स्टॉल विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र रहे। रंग-बिरंगे स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजनों एवं मनोरंजक खेलों ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। स्टार्टअप प्रदर्शनी और दीपावली मेले के इस अनूठे संगम ने नवाचार, रचनात्मकता, उद्यमशीलता एवं सांस्कृतिक उत्सव की भावना को एक साथ प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. अर्चना चौहान, डॉ. सोनिया यादव, डॉ. हिमांशी, सुश्री प्रीति शर्मा, सुश्री निशा, सुश्री संजना, सुश्री चित्रा, सुश्री पूनम शर्मा एवं सुश्री श्रुति का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी संस्थानों, स्टार्टअप टीमों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों की नवाचार एवं उद्यमशीलता संबंधी प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि उनमें आत्मनिर्भरता, व्यावहारिक कौशल एवं स्वरोजगार की भावना को भी प्रोत्साहित किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.