मेवात की वीरभूमि और गांवों की गौरवगाथा को मिलेगी नई पहचान :-अंजुम इस्लाम
नूह : मेवात की महिला एक्टिविस्ट अंजुम इस्लाम नें कहा कि मेवात की वीरभूमि और गांवों की गौरवगाथा को मिलेगी नई पहचान “वंदे सरदार एकता पदयात्रा मेवात के लिए एक ऐतिहासिक और समाज को जोड़ने वाली पहल है। इस यात्रा में महिलाओं की बढ़ते उत्साह के साथ भागीदारी यह साबित करती है कि मेवात की नारी शक्ति अब बदलाव, विकास और नेतृत्व की धुरी बनने जा रही है। यह यात्रा सामाजिक एकता, सुरक्षित माहौल और समान अधिकारों की दिशा में एक मजबूत कदम है।
मेवात में मुंबई–दिल्ली एक्सप्रेसवे और मज़बूत हो रहे सड़क नेटवर्क की वजह से उद्योग-धंधों के लिए यह क्षेत्र तेज़ी से आकर्षण का केंद्र बन रहा है। यदि यहां उद्योग स्थापित होते हैं, तो मेवात की महिलाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए और बड़े अवसर पैदा होंगे चाहे वह फैक्ट्री यूनिट्स हों, पैकेजिंग यूनिट्स, हैंडीक्राफ्ट, ऑटोमोबाइल सर्विस सेक्टर, या स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग सेंटर। महिलाओं को अपने ही क्षेत्र में काम मिलेगा,सुरक्षित माहौल में आर्थिक मजबूती मिलेगी और परिवारों की आय भी बढ़ेगी।
मेरा विश्वास है कि यह पदयात्रा मेवात को एक ऐसा मॉडल बनाएगी जहां विकास, रोजगार और महिला सशक्तिकरण एक साथ आगे बढ़ेंगे। यह बातें अंजुम इस्लाम नें मीडिया को संबोधित करते हुए कही।
