करण गोयल बने हरियाणा भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री
फरीदाबाद। हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अक्षत दहिया ने भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांग जोशी एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से युवा भाजपा नेता एवं सराय मार्केट के प्रधान करण गोयल को हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। करण गोयल ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांग जोशी, राज्य मंत्री राजेश नागर, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अक्षत दहिया, हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, पूर्व वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला उपाध्यक्ष गोल्डी अरोड़ा, भाजपा नेता पंकज सिंगला, सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाए। गौरतलब है कि करण गोयल इससे पहले भाजपा सराय मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, उपाध्यक्ष व सचिव का भी दायित्व संभाल चुके है।
