वक्फ बोर्ड की जमीन पर काबिज दबंगों से कब्जा मुक्त कराना सरकार का मकसद :नदीम खान

नूह: भाजपा नेता और प्रदेश प्रभारी सोशल मीडिया / अल्पसंख्यक मोर्चा नदीम खान ने कहा कि वक्फ की संपत्ति दबे-कुचले मुसलमानों का हिस्सा है।पिछले 70 सालों में राजनीतिक पार्टियां और कुछ मुस्लिम लीडरशिप ने वक्फ के साथ बहुत गलत किया है देंश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर दबे-कुचले समाज और निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए फैसला ले रहे हैं।

जिससे देश की तरक्की के साथ पिछड़ा भी तरक्की कर सके। इसी को ध्यान में रखकर वक्फ बोर्ड में संशोधन किया जा रहा हैं है। ये संशोधन इससे पहले भी समय समय पर होते रहे हैं।इसका हम समर्थन करते हैं। मेरी मुसलमानों से अपील हैं कि आप विपक्ष के बहक़ावें में ने आए और विपक्ष गुमराह करने क़ा कार्य कर रहा हैं। जबकि ये संशोधन गरीब, वंचित, दबा कुचला और जरूरतमंद के फायदे के लिए किया जा रहा हैं।

इस बिल को गलत नजर से ना देखें, वह पढ़ लिखकर कोई सवाल करें. वक्फ बोर्ड के असीमित अधिकारों पर छिड़े विवाद को लेकर भाजपा नेता नदीम खान कहा वक्फ पर गरीबों और विधवाओं का हक है। बच्चों की शिक्षा के लिए इसका उपयोग होना चाहिए । वक्फ बोर्ड कानून के कारण होने वाले बदवालों को लेकर उन्होंने कहा, वक़्फ बोर्ड में जो बदलाव हो रहा है, वह बहुत शानदार है. इसका पूरा फायदा देश के सभी मुसलमानों को होगा,
जिसके लिए वक़्फ बोर्ड बना था।

मुझे उम्मीद है कि मुसलमान इसको समझेगा भी और जो राजनीतिक दल इसको लेकर भ्रम फैला रहे हैं, जिसमें कुछ मजहबी लोग भी शामिल हैं। आजादी के बाद 70 सालों में क्या भला हुआ है? जितने भी
वक़्फ बोर्ड के सदस्य या अध्यक्ष रहे हैं।कोई एक भी मुस्लिम समाज के अलावा नहीं था तो फिर ये वक़्फ़ की जमीन पर कब्जे कैसे हो गए।यह बातें भाजपा नेता नदीम खान ने प्रेस – विज्ञप्ति जारी करते हुए कही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.