श्री लक्ष्मी नारायण, उप मण्डल अधिकारी द्वारा कई विभागों का किया औचक निरिक्षण

फिरोजपुर झिरका। दिनांक 25.02.2025 को प्रातः 10:00 बजे श्री लक्ष्मी नारायण एच०सी०एस०, उप मण्डल अधिकारी (ना०), फिरोजपुर झिरका द्वारा लघु सचिवालय फिरोजपुर झिरका में स्थित उप मण्डल कार्यालय, तहसील कार्यालय, पोस्ट ऑफिस, खजाना कार्यालय, खादय एवं आपूर्ति विभाग, बागवानी, रोजगार कार्यालय, सहकारिता समिति, महिला बाल विकास विभाग, पशु पालन विभाग, इत्यादि विभागों का औचक निरीक्षण किया। गैर हाजिर पाए गए अधिकारियों / कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। कर्मचारियों को कार्यालय समय पर आने व जनता का कार्य समय पर पूर्ण करने बारे सख्त हिदायते दी गई।

दोपहर के समय माईनिंग अधिकारी, वन विभाग अधिकारी व इंर्कोशमेन्ट ऑफिस (पुलिस) के साथ ग्राम झिमरावट के पहाड़ में हो रही अवैध माईनिंग बारे औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर ही उप मण्डल अधिकारी द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को अवैध माईनिंग में प्रयोग किए जाने वाले अवैध रास्तों को खुदवाकर बन्द करने बारे तथा माईनिंग व पुलिस को अवैध माईनिंग में संलिप्त व्यक्तियों / वाहनों की पहचान करने

उपरान्त उन पर नियमानुसार एफ०आई०आर० / मुकदमा दर्ज बारे निर्देश दिए गए। वापसी में कार्यालय आते समय आते नगीना में बन रही राजस्व विभाग की इमारतों सब तहसील कार्यालय नगीना, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कार्यालय नगीना व फिरोजपुर झिरका में बन रही राजस्व विभाग की इमारतों का भी औचक निरीक्षण किया गया मौके पर पाई गई। अनियमित्ताओं बारे सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार आगामी कार्यवाही करते हुए अनियमित्ताओं को दूर करने बारे निर्देश दिए गए व गैर हाजिर पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.