सुनीता त्यागी, डिप्टी डीईओ ने किया दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

यमुनानगर : पार्थ गुप्ता उपायुक्त यमुनानगर एवं प्रधान जिला बाल कल्याण परिषद के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल प्रतियोगिताओं – 2025 को जिला बाल कल्याण परिषद यमुनानगर में सुनीता त्यागी डिप्टी डीईओ ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत तरीके से दूसरे दिन का शुभारंभ किया।

दूसरे दिन सुन्दर लेखन हिंदी एवं अंग्रेजी, कार्ड मेकिंग और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि सुनीता त्यागी ने सभी बच्चों की प्रतिभा को निहारा और उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की और बच्चों को आशीर्वाद दिया। सुखमिंदर सिंह जिला बाल कल्याण अधिकारी यमुनानगर ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में जिले के 25 स्कूलों के लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके नीलम बाल कल्याण अधिकारी एवं इंचार्ज बाल कुंज छछरौली, डीईओ कार्यालय से सहायक संदीप गुप्ता, शिक्षाविद एवं पर्यावरण मित्र गोबिंद सिंह भाटिया कोऑर्डिनेटर, कर्मवीर, संजीव ओझा, नवीन कुमार, अंकित पांडे, संजीव बर्मन, आजीवन सदस्य राम अवतार सैनी सहित समस्त स्टाफ ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। शिक्षक प्रिंस,रजनी,लावण्य, भूपिंदर कौर, आस्था श्रीवास्तव, मनजीत सिंह, गोबिंद सिंह भाटिया ने बतौर निर्णायक भूमिका निभाई। मंच संचालन दीपक कुमार मंथन ने बेहतरीन अंदाज से किया।
ये रहे परिणाम –
कार्ड मेकिंग – दयाल सिंह पब्लिक स्कूल जगाधरी से भावनी प्रथम, मुकंद पब्लिक स्कूल से सुखमन सिंह द्वितीय और स्वराज पब्लिक स्कूल से रीहान तृतीय रहे।
क्ले मॉडलिंग – सरस्वती सी से स्कूल शुगर मिल से अनुराग ने पहला, सरस्वती सी से स्कूल जगाधरी से गीतांशु ने दूसरा और दयाल सिंह पब्लिक स्कूल जगाधरी में हंसिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सुन्दर हिंदी लेखन-
सरस्वती सी से स्कूल शुगर मिल से अंशिका प्रथम, न्यू हैप्पी स्कूल व्यासपुर से हरसुख कौर द्वितीय और एमवीवी डीएवी कपाल मोचन से आस्था ने तृतीय स्थान हासिल किया।
सुन्दर लेखन अंग्रेजी – निशीधा, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल कैंप से प्रथम, सरस्वती सी से स्कूल शुगर मिल से आयुष कोमल द्वितीय , स्क्रेड हर्ट स्कूल जगाधरी से अमोहा शर्मा तृतीय रहे और सांत्वना पुरस्कार न्यू हैप्पी स्कूल व्यासपुर से हरलीन।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.