अग्रवाल महाविद्यालय में  मनाया गया संस्कृत – दिवस

फरीदाबाद। अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के संस्कृत विभाग और संस्कृत साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आगामी श्रावणी पूर्णिमा ‘संस्कृत दिवस’ को दिनांक 25-08-2026 को मनाया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव श्री दिनेश कुमार गुप्ता और प्राचार्य डॉ.सी. आर. वशिष्ठ  के कुशल नेतृत्व एवं प्रेरणादायक मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ. पूजा सैनी की विशेष और सराहनीय भूमिका रही। उनके कुशल प्रबंधन और दिशा-निर्देशन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी  कला का प्रदर्शन किया।  विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर संस्कृत में भाषण एवं संस्कृत कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। इस प्रकार के कार्यक्रम द्वारा विद्यार्थियों मौलिकता, रचनात्मक आदि भावनाएं अंकुरित होती हैं।

इसलिए समय-समय पर इन गतिविधियों का आयोजन आवश्यक है। विश्व संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में देश के मशहूर फिल्ममेकर आनंद पटवर्धन की पुरस्कार विजेता डॉक्युमेंट्री फिल्म ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की विशेष स्क्रीनिंग की गई। महाउपनिषद के प्रसिद्ध संस्कृत श्लोक से प्रेरित यह फिल्म दर्शकों को एक भावुक और ऐतिहासिक यात्रा पर ले जाती है संस्कृत दिवस के अवसर पर इस फिल्म को दिखाने का मुख्य उद्देश्य इस प्राचीन भाषा के सबसे महान और सार्वभौमिक विचार को आधुनिक संदर्भ में समझना था। यह फिल्म आज के युग में जाति, धर्म और संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर हर इंसान को एक समान मानने वाले इसी संस्कृत दर्शन की वकालत करती है। संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली संस्कृति की वाहक है। अग्रवाल महाविद्यालय सदैव अपनी जड़ों से जुड़े रहने और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों को प्राथमिकता देता है। कार्यक्रम में 34 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.