नगीना में डोर टू डोर अभियान के दौरान विधायक मामन खान के नेतृत्व में सैनी और एससी समाज ने थामा कांग्रेस का दामन

नगीना में एससी और सैनी समाज ने किया विधायक मामन का भव्य स्वागत

नूंह, आस मोहम्मद : हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी 36 बिरादरी के लोगों का समान विकास किया जाएगा। उक्त बातें विधायक मामन खान इंजीनियर ने नगीना गांव में डोर टू डोर अभियान में एससी और सैनी समाज द्वारा किए गए भारी सम्मान और समर्थन समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान विधायक मामन खान ने नगीना में डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों को कांग्रेस की जन कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराते हुए वोट की अपील की और कहा कि जिस तरह से आप लोगों ने आज कांग्रेस का दामन थाम कर उनका हौसला बढ़ाया है। वह हमेशा उसके लिए नगीना की जनता के आभारी रहेंगे। इस दौरान विधायक मामन खान इंजीनियर का फूल मालाओं से पकड़ी बांधकर नगीना कस्बे में सभी समाज के लोगों ने स्वागत व सम्मान किया और कहा कि विधायक मामन खान इंजीनियर ने जिस तरह 5 साल विधायक रहते हुए जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका समाधान कराया है। इसके लिए जनता विधायक मामन खान इंजीनियर को दूसरी बार विधानसभा में भेजने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि इस बार विधायक मामन खान इंजीनियर को रिकॉर्ड तोड़ वोटो से जीताकर विधानसभा में भेजा जाएगा। विधायक मामन खान इंजीनियर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने 5 साल पहले जो उन्हें विधायक बनाकर जो जिम्मेदारी दी थी, उसको उन्होंने बैखूबी निभाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने जनता की आवाज को विधानसभा में बुलंद किया और जनता की समस्याओं का समाधान करने का काम किया है। उन्होंने 5 साल लगातार क्षेत्र में रहकर और जनता की हकों की लड़ाई लड़कर विकास कार्य कराए हैं। लेकिन वह जनता को विश्वास दिलाते हैं कि अगर आप लोगों ने उन्हें दोबारा विधायक बनाया तो वह अपने क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। इतना ही नहीं युवाओं को जहां रोजगार दिलाया जाएगा वहीं शिक्षा के क्षेत्र और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी रिकॉर्ड तोड़ काम किए जाएंगे। विधायक मामन खान ने कहा कि उनके डोर टू डोर अभियान में क्षेत्र की जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है। जिससे इस बार भी उनका विधानसभा में पहुंचना लगभग तय हैं। उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि इस बार पूरे हरियाणा में वह सबसे ज्यादा रिकॉर्ड तोड वोटो से जीतकर विधानसभा में पहुंचेंगे। इस दौरान फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के मौजिज लोग, पंच, सरपंच भी साथ रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.