मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विकास कार्यों पर जनता की मोहर-रंजीता मेहता

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता रंजीता मेहता ने प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करके उन्हें बधाई दी। रंजीता मेहता ने कहा कि निकाय चुनाव में जनता ने एक बार फिर भाजपा के विचार और नीतियों तथा नॉन स्टॉप हरियाणा के संकल्प पर सहमति जताई है। रंजीता मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के सत्ता और संगठन के बेहतर तालमेल तथा कार्यकर्ताओं के परिश्रम को हरियाणा की जनता ने भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है।

जनता ने प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा पर भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और विकास की राजनीति की यह एक और बड़ी जीत है। इस ऐतिहासिक जीत से निश्चित तौर पर हमारे कार्यकर्ताओं को और अधिक ऊर्जा के साथ जनसेवा का मौका मिला है। ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

चुनाव में लगातार मिल रही जीत ने तय कर दिया है कि जनता विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनता के विश्वास पर खरा उतर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद नगर निकाय चुनाव में मिली जीत से स्पष्ट हो गया है कि हरियाणा की जनता ने विकास के नाम पर मुहर लगाई है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.