अनंगपुर में करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी नई सडक़ें: गुर्जर

फरीदाबाद। वार्ड नंबर-21 स्थित गांव अनंगपुर में करीब 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से विभिन्न नई सडक़ों के निर्माण कार्यों का आज केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर बडख़ल विधायक धनेश अदलखा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने गांव की सरदारी के हाथों नारियल तुड़वाकर विकास कार्य का विधिवत शुभारंभ करवाया।
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बिना किसी भेदभाव के समान विकास के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने हैं और विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। जनता अपनी आवश्यकता बताए, विकास कार्य करवाने की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने कहा कि बडख़ल विधायक धनेश अदलखा और पार्षद वीरेंद्र भड़ाना क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि अनंगपुर में सडक़ें मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली होंए इसके लिए उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को आरएमसी तकनीक से सडक़ निर्माण करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
क्षेत्रवासियों की मांग पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने गांव के श्मशान घाट तक सडक़ निर्माण करवाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने इस दौरान गांववासियों की अन्य समस्याएं भी सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और संबंधित शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होने कहा कि क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने डी-प्लान के तहत गांव की हरिजन चौपाल के करीब 16 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चौपाल के नवीनीकरण से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विधायक ने कहा कि करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई सडक़ों से अनंगपुर के लोगों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों की मांगों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर पार्षद सतीश चंदीला, पार्षद हरिंदर भड़ाना, क्षेत्र से सुदेश, सुबोध, फिरे सहित अन्य गणमान्य लोग स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.