खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया स्वदेशी मेले के पत्रक का विमोचन
PALWAL: 15 से 19 अक्टूबर2025 तक चलेगा मेला। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान और उनके विकासोन्मुखी विचारों से प्रेरित होकर 15 से 19 अक्टूबर 2025 तक खेल स्टेडियम पलवल के मैदान में एक भव्य “स्वदेशी मेला” का आयोजन हो रहा है।
स्वदेशी जागरण मंच पूरे भारत में स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान कार्यक्रम चला रहा है, जिसका उद्देश्य स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने, माननीय प्रधानमंत्री जी के “वोकल फॉर लोकल” के महत्व को समझने, स्वाभिमान की भावना जागृत करने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए प्रेरित करना है। हरियाणा के कई जिलों में स्वदेशी मेलों का सफलतापूर्वक आयोजन हो चुका है। पलवल के विधायक एवं खेल राज्य मंत्री हरियाणा सरकार पत्रक का विमोचन करते हुए कहा कि मेला भव्य लगेगा तथा स्थानीय व भारतीय उत्पाद पलवल जिला के लोगों के लिए उपयोगी तथा जागरूक करने वाला होगा। जिला संयोजक रिशाल सिंह ने बताया कि इस मेले में हजारों स्कूली बच्चे भाग लेंगे तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।लक्की ड्रा, और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह मेला स्थानीय लोगों को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करेगा और उन्हें क्षेत्रीय उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
स्वावलंबन की और… भारत तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ साथ विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। मेला प्रमुख सुरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि अमेरिका द्वारा भारत पर 51प्रतिशत टैरिफ लगाना उल्टा उसी के लिए घातक सिद्ध होने वाला है। इस घटना से भारत के लोगों में स्वदेश प्रेम उमड़ रहा है तथा स्वदेशी वस्तुओं की चर्चाएं जोरों जोरों पर हैं। सह संयोजक राजकुमार रावत ने बताया कि इस मेले में स्थानीय उत्पाद के साथ साथ दूर दराज से भी लोग स्वदेशी वस्तुओं की स्टाल लगाने आ रहे है।जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि जनता में स्वदेशी मेले को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है यह मेला ऐतिहासिक बनने जा रहा है।
