हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय आयुक्त डॉ.एन.के. जोशी को मिली Ph.D. (मानित उपाधि)
दिल्ली : हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन regd. (33939/1998) के अंतर्राष्ट्रीय आयुक्त डॉ नवल किशोर जोशी कई दशकों से स्काउटिंग गाइडिंग में रहकर जन सेवा का कार्य कर रहे है।पेशे से डॉक्टर हैं तथा एडवोकेट भी हैं। वर्तमान में दिल्ली के अंदर तीन क्लिनिक परमार्थ में अन्य साथियों के सहयोग से चला रहे जिनमें करावल नगर,गीता कॉलोनी दिल्ली शामिल हैं।
डॉ जोशी को बहुत सी संस्थाओं ने सेवा के क्षेत्र में सम्मान दिया है। 11जून को राजेंद्र भवन सभागार नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय ह्यूमन राइट्स डिफेंडर समिति द्वार प्रोग्राम में डॉ नवल किशोर जोशी को अमेरिकन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी वाशिंगटन डीसी ने मानिद डॉक्टरेट (Ph.D.)उपाधि से सम्मानित किया है। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन की राज्य इकाइयों में खुशी की लहर है। हरियाणा राज्य इकाई के सचिव अजय कुमार का कहना है कि डॉ नवल किशोर जोशी समाज सेवा में अग्रणी पंक्ति में रहते हैं।
वहीं राज्य कोषाध्यक्ष व पलवल के जिला सचिव रिशाल सिंह ने कहा कि वास्तव में स्काउटिंग गाइडिंग के उद्देश्य को डॉ नवल किशोर जोशी ने समझा है। इस अवसर पर हरियाणा राज्य से बधाई देने वालों में राज्य ट्रेनिंग कमिश्नर सिल्क नरवाल, राज्य मुख्यालय आयुक्त सतेंद्र सौरोत व जितेन्द्र डीईओसी रोवर डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, राज्य मुख्य आयुक्त लालाराम, चेयरमैन राजकमल ने भी शुभकामनाएं दी।
